350 से अधिक स्ट्रीट डॉग्स को कवर करने का लक्ष्य रखा…
अशोका टाइम्स ….2 अक्टूबर 2025
यमुनाशरद महोत्सव 2025 के अंतर्गत पोंटा साहिब में स्ट्रीट डॉग्स का सामूहिक नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है । जिसमें शहर के सभी स्ट्रीट डॉग्स को स्टेरलाइज किया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए युवा SDM. गुंजीत चीमा ने बताया कि शरद महोत्सव 2025 के अवसर पर नगर में पहली बार बड़े पैमाने पर सामूहिक नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग, नगरपालिका समिति पोंटा साहिब, रोटरी इंटरनेशनल तथा स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से चलाया जा रहा है।

इस अनोखी पहल का उद्देश्य न केवल आवारा कुत्तों की संख्या को वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करना है, बल्कि इनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। इस अभियान के माध्यम से लगभग 350 से अधिक स्ट्रीट डॉग्स को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह कार्यक्रम माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश में पहली बार बड़े स्तर पर लागू किया जा रहा है। यमुनाशरद महोत्सव 2025 के बैनर तले यह पहल हमें यह संदेश देती है कि —
“Happy Dogs, Happy Streets” (खुशहाल कुत्ते, खुशहाल सड़कें)।
नगरवासियों, स्वयंसेवकों एवं सभी संस्थाओं के सहयोग से यह प्रयास पोंटा साहिब को मानवीय संवेदनाओं के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकरणीय नगर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस कार्यक्रम को विशेषतौर पर स्ट्रीट डॉग्स के साथ उम्र गुजारने वाले एक दम्पति डिम्पल कौर और उनके जीवन साथी बराड़ जी द्वारा अविस्मरणीय प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना कलस लेकर अब तक ये परिवार स्ट्रीट डॉग्स को लगातार खाना खिला रहे हैं।

