13.2 C
New York
Wednesday, November 4, 2026

हिमाचल प्रदेश में भरे जाएंगे 4219 पद… बेरोजगारों के लिए अच्छा अवसर…

पढ़ें कहां-कहां भरे जाएंगे पद…

Ashoka Times…16 September 2025

हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारों के लिए एक बेहतरीन अवसर सरकार लेकर आई है। कैबिनेट बैठक में सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न श्रेणियों के 4,219 पद भरने का फैसला लिया गया। विद्युत बोर्ड में बिजली उपभोक्ता मित्रों के 1,602 और टी-मेट के 1,000 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा, ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित मासिक पर 300 में एक प्रशिक्षित पूल तैयार होगा।

 

इसके अलावा, 200 चिकित्सा अधिकारियों और 400 नर्सों को जॉब ट्रेनी के रूप भर्ती करने को स्वीकृति दी गई है। अमले शैक्षणिक सत्र से राज्य के 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने और नौ जिलों के आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 28 डायलिसिस केंद्र स्थापित करने का भी फैसला किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में करीब पांच घंटे चली बैठक में 89 श्रेणियों के कर्मचारियों को उच्च ग्रेड वेतनमान का लाभ बंद करने से संबंधित 6 सितंबर को जारी अधिसूचना जारी की गई है।

कहां भरे जाएंगे पद….

बिजली बोर्ड…1602 पद..संख्या उपभोक्ता मित्र, टी मेट्स…1000

राजस्व विभाग पद संख्या पटवारी…645

स्वास्थ्य विभाग पद संख्या स्टाफ नर्स…400

मे. अफसर…200

एसोसिएट प्रोफेसर…38

पंचायती राज पद संख्या जॉब ट्रेनी…300

प्रदेश सचिवालय संख्या स्टेनो टाइपिस्ट…25

साईंस एंड टेक्नोलॉजी…पद संख्या कप्यूटर ऑपरेटर…5

पद जूनियर स्टेनोग्राफर..2

लोकाकायुक्त पद संख्या जेओए (आईटी) 2

अन्य क्षेत्रों से मिलाकर कुल 4219 पदों को भरा जाएगा । जो कि हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा और युवतियों के लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है । हालांकि सरकार को जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को शुरू करना चाहिए ताकि बेरोजगारों को सू-अवसर मिल पाए.

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles