12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

पांवटा विधानसभा से लड़ेंगे 11 प्रत्याशी…किसी के भी बैठने की उम्मीद कम….

animal image

पढ़िए कौन भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को पहुंचा रहा नुकसान…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब से इस बार विधानसभा प्रत्याशियों की संख्या 11 पहुंच गई है और ऐसा लगता है कि 11 के 11 इस बार जंग के लिए तैयार हैं।

पांवटा साहिब में इस बार 11 लोगों ने नामांकन भरा है जिसमें एक दलित महिला किस्मत आजमा रही है तो एक अल्पसंख्यक ने भी अपनी दावेदारी पेश की है.

प्रत्याशी और दल….

भाजपा से सुखराम चौधरी,

कांग्रेस पार्टी से किरनेश जंग,

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से अश्वनी वर्मा,

इसके अलावा रोशन लाल शास्त्री आजाद उम्मीदवार,

अनिंदर सिंह नॉटी आजाद उम्मीदवार,

सीमा देवी बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार मनीष तोमर आजाद उम्मीदवार,

सुनील चौधरी आजाद उम्मीदवार,

रामेश्वर शर्मा आजाद उम्मीदवार,

शमशेर अली आजाद उम्मीदवार,

मनीष ठाकुर आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगे।

भाजपा में भी बिखराव…

बता दें कि इसमें तीन उम्मीदवार सीधे तौर पर भाजपा पार्टी के मजबूत उम्मीदवार चौधरी सुखराम को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो वही तीन उम्मीदवार किरनेश जंग को भी वोटों की सीधी सीधी हानी पहुंचा रहे हैं। इसमें भारतीय समाज से आने वाले रोशन लाल शास्त्री सुनील चौधरी के अलावा गिरी पार से मनीष तोमर सीधे तौर पर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं क्योंकि यह लोग भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान…

उधर कांग्रेस के प्रत्याशी किरनेश जंग की बात करें तो सीधे तौर पर मनीष ठाकुर जो युवा कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं वह आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं इसके अलावा अनिंदर सिंह नॉटी भी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं वही शमशेर अली भी कांग्रेस पार्टी में अल्पसंख्यकों को एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

आपको बता दें कि इस बार प्रत्याशियों की जंग काफी मुश्किल रहने वाली है क्योंकि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 82 हजार के करीब मतदाता है और पिछले वर्षों के अंदाजे से अगर बात की जाए तो तकरीबन 65 हजार के करीब पोलिंग हो जाती है ऐसे में 11 उम्मीदवारों का मैदान में होना भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।

रोशन लाल चौधरी ने भरा नामांकन…सैकड़ों की तादाद में समर्थक उतरे सड़कों पर… 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles