13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

पांवटा साहिब में 8000 लीटर अवैध कच्ची शराब कब्ज़े में ले करी नष्ट…

animal image

दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी….

Asokatime’s… 22 October 

राज्य कर  एवं आबकारी विभाग द्वारा गठित टास्क फाॅर्स ने जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तहसील के टोका नागला एवं खारा के जंगलो में गुप्त सूचना के आधार पर  एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला प्रभारी हिमांशु पंवार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त संदीपअत्री, ऋषभ कुमार,  सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी, सनी वर्मा, चिरंजीवी वर्मा, अरुण कुमार व अन्य विभागीय कर्मचारियों की टीम ने खारा के जंगलो में दो स्थानों में कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में टोका नागला में टीम ने 98000 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।वहीं टीम द्वारा इसी जंगल में छानबीन करते  हुए खारा में भी 8000 लीटर अवैध कच्ची शराब को कब्ज़े में लेकर नष्ट किया।

शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि को रोकने का हरसंभव प्रयत्न किया जा रहा है। अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।इस मुहिम में किसी प्रकार की ढील न बरती जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles