11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

श्री रेणुका जी धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का हर सम्भव प्रयास-विनय कुमार

Ashoka time’s…30 april 25 

जिला सिरमौर स्थित माता श्री रेणुका जी मन्दिर में हिमाचल प्रदेश व आस पास के ़क्षेत्रों के लोगों की अटूट आस्था है तथा इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास करेगी।  

यह बात उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने आज परशुराम जयन्ती के अवसर पर भगवान परशुराम मन्दिर प्रांगण में आयोजित हवन अनुष्ठान व पुजा अर्चना के उपरान्त लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने लागों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी परशुराम जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। पिछले कल भगवान परशुराम की पालकी कटाह शीतला से रेणुका जी लाई गई तथा भव्य शोभा यात्रा तहसील कार्यालय ददाहु से आरम्भ होकर ददाहु बाजार से होते हुए रेणुका जी मन्दिर पहुॅंची । आज प्रातः पवित्र रेणुका झाल की परिक्रमा के पश्चात हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी दिवस भगवान परशुराम जी की पालकी की विदाई की जाएगी तथा आज वन विभाग मैदान रेणुका जी में वालीबाल की खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

हवन अनुष्ठान में उपाध्यक्ष विधान सभा विनय कुमार की माता विद्या देवी तथा धर्मपत्नी सीमा भूषण ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर तहसीलदार ददाहु जय सिंह ठाकुर, एचएसओ प्रियंका चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणुकाजी विकास बोर्ड भरत सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र गुप्ता, सदस्य रेणुका जी विकास बोर्ड श्यामा ठाकुर, इन्द्र सिंह रागंड, इन्द्र प्रकाश गोयल, तपेन्द्र सिंह फोजी, रणदीप सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यकित उपास्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles