12.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

एसडीएम ने पांवटा साहिब विस क्षेत्र में चुनावी तैयारियों की दी विस्तृत जानकारी

Asokatime’s… 18 October 

पांवटा उपमंडल अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में आज चुनावी व्यय पर्यवेक्षक गोपाल कृष्णपति ने पांवटा साहिब-58 विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा उम्मीदवारों के द्वारा किए जाने वाले ख़र्च पर निगरानी रखने के लिए तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की।

उन्होंने चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी हासिल की साथ ही वीडियो निगरानी दल को रैलियों तथा अन्य स्थानों पर सही प्रकार से विडियोग्राफी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए तैनात व्यय निगरानी संबंधी कर्मियों की अहम भूमिका रहती है । उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि व्यय तथा लेखा से सम्बन्धित सभी मापदंडों की अच्छे से जाँच और निगरानी सुनिश्चित करें।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी निर्धारित राशि में ही व्यय करने के लिए कहा।

इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकरी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) पांवटा साहिब विवेक महाजन ने  ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों के संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

इस बैठक में तहसीदार पांवटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री, कानूगो मदन सहित निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारी एवम् कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles