=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
17.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

विभाजन के बाद भारत आए लोगों को किया सम्मानित…BJP ने मनाया विभीषिका दिवस….युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा….

Ashoka Times…14 August 2024

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब ने मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया वहीं दूसरी और भारतीय युवा मोर्चा के नौजवानों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री एवम् विधायक सुखराम चौधरी,पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहें। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले एवं विस्थापन का दर्द झेलने वाले नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। विधायक सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब मण्डल द्वारा विश्राम गृह पाँवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहाँ कि धर्म के आधार पर 1947 में हुआ देश का विभाजन इतिहास में एक काला अध्याय है। हमारे लाखों परिवारों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस कार्यक्रम में विभाजन के बाद भारत (पाँवटा साहिब) में आये परिवारों को सम्मानित किया।इनमें मुख्य रूप से कुलवंत चौधरी,डा० प्रह्लाद चौधरी, अमृतपाल सिंह,पुष्पेंद्र पाहवा, अजीतपाल चौधरी,प्रीतपाल सिंह,अमरजीत सिंह आदि के परिवारों को सम्मानित किया गया। कुलवंत चौधरी व डा० प्रह्लाद चौधरी ने 1947 में हुए विभाजन की व्यथा भी सुनायी।

बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन

कार्यक्रम के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अध्यक्ष चरणजीत चौधरी की अगुवाई में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

तिरंगा यात्रा को विधायक सुखराम चौधरी व पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से रवाना किया। बाइक तिरंगा यात्रा मुख्य बाज़ार से होती हुई बद्रीपुर,बातापुल,शहीद स्मारक पुरूवाला पहुँची। यहाँ से यात्रा पुनः बातापुल, बदरीपुर, बाँगरन चौक, विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड से विश्राम गृह में समाप्त हुई। बाइक तिरंगा यात्रा में युवाओं में जोश देखने को मिला,यात्रा के दौरान युवाओ ने भारत माता की जय,वन्दे मातरम् आदि नारे लगाये। अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाना,स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना व युवाओं को प्रेरित करना था।उन्होंने सफल बाइक तिरंगा यात्रा के लिए सभी युवाओं को बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles