12.3 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले को लेकर विकास बोर्ड और विधायक विनय कुमार पर गंभीर आरोप…

अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले को लेकर विकास बोर्ड और विधायक विनय कुमार पर गंभीर आरोप…

Ashoka time’s…3 Nov 26

– रेणुका अंतर्राष्ट्रीय मेला विवाद हिमाचल प्रदेश के रेणुका जी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले को लेकर विकास बोर्ड के अध्यक्ष और क्षेत्र के विधायक विनय कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि मेले के लिए सभी पंचायतों से दो-दो हजार रुपये चंदा मांगा जा रहा है। हमारे संवाददाता की ये खास रिपोर्ट देखिए।

मैं इस समय भगवान परशुराम जी की जन्मभूमि रेणुका जी में मौजूद हूं, जहां अंतर्राष्ट्रीय मेले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

काले आम पंचायत के प्रधान ने आरोप लगाया है कि विकास बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा सभी पंचायतों से 2000 रुपये चंदा मांगे जाने की बात कही गई है। प्रधान का कहना है कि यह रेणुका विधानसभा के लिए शर्म का विषय है।

“यहां मेले से लाखों रुपये की इनकम होती है, उसके बावजूद बाहर से कलाकारों को बुलाकर लाखों रुपये दिए जाते हैं, जिनके गाने तक समझ नहीं आते। ऐसे में स्थानीय पंचायतों से 2000 रुपये मांगना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

गौरतलब है कि विधायक विनय कुमार ने पहले अपने बयान में कहा था कि अगर कोई चंदा मांगने आए तो तुरंत पुलिस थाने को सूचना दें। अब उन्हीं पर चंदा मांगने के आरोप लग रहे हैं, जिससे सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले साल राजेंद्र सिंह पुत्र रामदयाल द्वारा हाई कोर्ट से भगवान परशुराम की पालकी के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड और मेले के लिए रात 12 बजे तक की अनुमति ली गई थी, जिसे लागू नहीं होने दिया गया। इससे जनता की आस्था को ठेस पहुंची है।

सवाल ये है कि अगर भगवान परशुराम के मेले के लिए खजाना खाली है, तो पैसा गया कहां? इस पूरे मामले पर भाजपा नेता नारायण सिंह की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles