पैथोलॉजी लैब से टेक्नीशियन नदारद, 10:00बजे तक नहीं खुलती लैब…
Ashoka time’s…24 October 26
ददाहु में पैथोलॉजी लैब देरी से खुलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लैब खोलने का समय 9:30 बजे का है जबकि 10:00 बजे तक लैब टेक्नीशियन अपना काम शुरू नहीं करते।
शनिवार को भी पैथोलॉजी लैब में सुबह 10 बजे तक भी कोई लैब टेक्नीशियन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसके चलते अस्पताल में जांच कराने आए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ददाहू सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं एक बार फिर वेंटिलेटर पर नजर आ रही हैं। अस्पताल प्रशासन के तमाम दावों और सख्त हिदायतों के बावजूद स्टाफ की मनमानी थमने का नाम नह अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में सुबह 10 बजे तक भी कोई लैब टेक्नीशियन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसके चलते अस्पताल में जांच कराने आए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से खाली पेट खून और अन्य जांचों के सैंपल देने आए बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार मरीज लैब के बाहर बैठने पर मजबूर दिखे।
खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, खिड़की पर लगी लंबी कतारें
क्या बोले अधिकारी…
इस लापरवाही के संबंध में अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डाक्टर अशोक से बातचीत नहीं हो पाई। वहीं मौके पर मौजूद डॉ अमनप्रीत ने बताया लैब का समय 9.30 बजे खुलने का है वहीं इस लापरवाही पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

