*पुलिस थाना पाँवटा साहिब में मे अवैध खनन करके सरकारी जमीन से रेत व बजरी चौरी करने पर मामला दर्ज*
Ashoka time’s…19 October 26
दिनांक 18/10/26 को पुलिस थाना पाँवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान लोअर देवीनगर यमुना नदी रवाहडा पर पहुंची तो एक JCB, एक ट्रैक्टर व एक टिप्पर अवैध खनन करके सरकारी जमीन से रेत व बजरी चौरी करते हुए पाए गए जो पुलिस पार्टी को देखकर एक दम से मौका से भाग गए जिन्हे करीब 100 मी0 दुर पुलिस ने पकड़ा तो JCB (लोडर) का नम्बर UK07HD-0801, टिप्पर का नम्बर HP17G-6448,व ट्रैक्टर पर कोई भी नम्बर प्लेट न लगी पाई जो पुछने पर JCB(लोडर) चालक ने अपना नाम सोनी पुत्र श्री समेर चंद निवासी गाव खेडी डा0 रायपुर थाना मिर्जापुर तहसील बेहट जिला सहारनपुर, टिप्पर चालक ने अपना नाम अजय पुत्र श्री मोती लाल निवासी गाँव बौडियां डा0 व तहसील गौला थाना बिजोआ जिला लखीमपुर उ0प्र0 तथा ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम सुनील पुत्र श्री सुरेन्द्र निवासी गाँव बाडवाला डा0 चिल्लोआ थाना व तहसील बिकासनगर जिला देहरादुन उतराखंड बतलाया जो मौका पर उपरोक्त टिप्पर व ट्रैक्टर चालकों ने टिप्पर मे लोड किया हुआ ग्रेवल (रेत व बजरी) आदि को चलते चलते जेक उठाकर गिरा दिया जो सोनी, अजय व सुनील कुमार उपरोक्त द्वारा रात के समय यमुना नदी रवाहडा/ सरकारी जमीन से इस प्रकार अवैध खनन करके ग्रेवल(रेत बजरी) चौरी करके ले जाना पर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब मे मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

