18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

पांवटा तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर…चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पांवटा तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर…चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Ashoka time’s…12 September 26
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर खेड़ा मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पैदल चल रहा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गत रात अमन पाण्डे निवासी शमशेरपुर, पांवटा साहिब स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भूपपुर खेड़ा मंदिर के पास उनके आगे चल रही कार नंबर CH03Z-6951 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रहे राम कुमार को टक्कर मार दी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे में राम कुमार घायल हो गए। कार चालक चिराग और शिकायतकर्ता अमन पाण्डे ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में कार चालक चिराग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles