13.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

औषधीय पौधे लगाकर सैनी समाज ने किया पर्यावरण संरक्षण….

औषधीय पौधे लगाकर सैनी समाज ने किया पर्यावरण संरक्षण….

Ashoka Times…6 September 2026

5 सितंबर 2026 को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उत्सव उपरांत भंडारे वाले दिन औषधीय पौधों का लंगर अध्यक्ष स. गुरदीप सिंह सैनी (गैरी सैनी) की अध्यक्षता में हुआ।

इस प्रकार के औषधीय पौधों का लंगर का आयोजन आज तीन अलग-अलग जगह शिव मंदिर नवादा, शिव मंदिर तारु वाला और शिव मंदिर कुंडियों में किया गया। इस अवसर पर तीनों ही जगह मंदिर कमेटियों ने समाज समाज से आए हुए सदस्यों का सम्मान किया और इस शुभ कार्य के लिए ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का आभार प्रकट किया। तीनों ही जगह पर भंडारे के भोजन झंके साथ-साथ औषधीय पौधों का लंगर भी वितरित किया गया। अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह सैनी गैरी (सैनी) जी के अनुसार इस तरह के पौधों के लंगरों का आयोजन हम पहले भी करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। समाज और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक है एक अच्छा समाज और एक अच्छा पर्यावरण हमारे को भगवान से जोड़ते हैं तथा भगवान श्री कृष्ण जी के दिखाए हुए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल सैनी जी विशेष तौर पर इस आयोजन में पहुंचे हुए थे तथा ऑल इंडिया सैनिक सेवा समाज पांवटा साहिब की मुख्य कार्यकारिणी के सदस्य तथा युवा कार्यकारिणी के सभी सदस्य इन आयोजनों के समय तीनों जगह पर उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles