13.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

दर्दनाक: सड़क हादसे में नर्स की मौत, 6 माह के बेटे के सिर से उठा मां का साया…

Ashoka Times….3 September 2026

पांवटा साहिब की सड़कों पर एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है जिसमें एक नर्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुर्घटना पुरुवाला थाना क्षेत्र के नारीवाला के समीप पेश आई। मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय पूनम पत्नी राजेंद्र, निवासी अजौली, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। महिला कुंडियों पीएचसी में नर्स के तौर पर तैनात थी। उन्होंने दो दिन पहले ही यहां ज्वाइन किया था। पिछले 6 माह से वह मेटरनिटी लीव पर चल रही थीं।

जानकारी के अनुसार महिला नर्स स्कूटी पर अपने 6 माह के बच्चे को दूध पिलाने घर जा रही थी। इस बीच नारीवाला के पास उत्तराखंड नंबर की कार (UK 07 DM-2646) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें बचाने के भरपूर प्रयास किए गए, लेकिन जान नहीं बच सकी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरुवाला थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वह अपने पीछे दो बेटियों और 6 साल के मासूम को छोड़ गई हैं। दुर्घटना के सूचना मिलते ही गांव समेत पूरे इलाके में मातम पसर गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद कार चालक के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles