एक लाख रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार….
Ashoka Times…1 September 2026
हिमाचल प्रदेश में एक बेहद आश्चर्य में डाल देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक महिला पटवारी को एक लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
बता दे कि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बद्दी की टीम ने इस काम को अंजाम दिया है बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर बरोटी वाला पटवार व्रत की पटवारी को ₹100000 लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों की माने तो पटवारी पर जमीन की सड़क से दूरी दर्शाने वाला राजस्व प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपी महिला पटवारी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
बरोटीवाला में जमीन की सड़क से दूरी का प्रमाणपत्र जारी करने को मांगी थी रकम, इस सर्टिफिकेट से जमीनों के रेट में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है।
विजिलेंस की बददी टीम ने कार्यालय में ही रंगे हाथ पकड़ी आज कोर्ट में होगी पेशी। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में उक्त पटवारी को पेश किया जाएगा और रिमांड पर भी लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति को अपनी जमीन का सर्किल रेट निर्धारित करवाने के लिए राजस्व विभाग से प्रमाणपत्र की आवश्यकता थी। इस प्रमाणपत्र में संबंधित जमीन की सड़क से दूरी एक लाख की डिमांड की गई थी।

