13.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

रेणुका जी में रिजर्व फॉरेस्ट बना कूड़ेदान – गौ माता और स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा बीमारी का खतरा!

रेणुका जी में रिजर्व फॉरेस्ट बना कूड़ेदान – गौ माता और स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा बीमारी का खतरा!

Ashoka time’s…25 August 26

जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा के हरिपुरधार में रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर खुलेआम कूड़ा फेंका जा रहा है। इस कचरे को गौ माता और जंगली जानवर खा रहे हैं, जिससे उनकी जान पर बन आई है। साथ ही पास में ही शिक्षा विभाग का स्कूल होने से छोटे-छोटे बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

वॉइस ओवर:
हरिपुरधार बाजार का सारा कचरा ग्राम पंचायत कुफर-कैंथू के जंगल में फेंका जा रहा है, जबकि बाजार का बड़ा हिस्सा दांदड़ी-खड़ाह पंचायत में पड़ता है। इसी जगह पर रिजर्व फॉरेस्ट है और साथ में स्कूल भी है।

यहां फेंके गए प्लास्टिक और सड़े कचरे को गायें और जंगली जानवर खा रहे हैं, जिससे वो बीमार हो रहे हैं। वहीं स्कूल के पास दुर्गंध और गंदगी से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव की पर्यावरण प्रेमी किकरी देवी के निधन के बाद लोगों ने पर्यावरण की सुध लेना ही छोड़ दिया है।

प्रधान रक्षा देवी की अपील –
“रिजर्व फॉरेस्ट में कचरा फेंकना महापाप है। इसे खाकर गौ माता और वन्यजीव जान गंवा रहे हैं और स्कूली बच्चों को बीमारी का खतरा है। मेरा DFO रेणुका से निवेदन है कि तुरंत कार्रवाई करें।”

ज्ञापन:
इसी को लेकर आज ग्राम पंचायत कुफर-कैंथू ने नायब तहसीलदार हरिपुरधार को ज्ञापन सौंपा और खुले में कचरा फेंकने पर रोक व स्थायी समाधान की मांग की।

नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही व्यापार मंडल और कचरा प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles