15 C
New York
Sunday, November 22, 2026

द स्कॉलर के 7 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व….

animal image

द स्कॉलर के 7 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे
हिमाचल का प्रतिनिधित्व….

Ashoka Times…13 august 2026

23वीं हिमाचल प्रदेश सब-जूनियर वुशु चैंपियनशिप में द स्कॉलर्स होम स्कूल ने जीते 21 पदक

23वीं हिमाचल प्रदेश सब-जूनियर वुशु चैंपियनशिप में द स्कॉलर्स होम स्कूल, पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 21 पदक अपने नाम किए और प्रदेश में उपविजेता का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 9 अगस्त तक लॉरेट पब्लिक स्कूल, शिमला में किया गया।

प्रतियोगिता में अनन्या ठाकुर, इशिका कश्यप, वेदांशी, सताक्षी भट्ट, विधि चौहान, दक्ष सिंह और कार्तिकेय ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अभि चौधरी, अन्वी शर्मा, हार्दित कौर, आराध्या शर्मा, सार्थक ठाकुर, आरव जैन, अर्णव शर्मा और पुष्टि श्रीवास्तव ने रजत पदक, जबकि विभूति भारद्वाज, आरग्या तोमर, अथर्व शर्मा, अभिषान और मासूम जस्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के 7 खिलाड़ी आगामी सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसका आयोजन अक्टूबर में श्रीनगर में प्रस्तावित है।

स्कूल के सीनियर प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

स्कूल की निदेशक महोदया श्रीमति गुरमीत कौर नरंग ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कोच अमित कुमार को भी बधाई दी।

स्कूल के स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप कुमार बतान ने इस उपलब्धि को खेल विभाग की इस वर्ष की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों में से एक बताया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरी स्पोर्ट्स विभाग टीम के प्रयासों की सराहना की।

स्कूल के प्रबंधन निदेशक महोदय डॉ. एन.पी.एस. नारंग ने स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप कुमार बतान तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों प्रवीण कुमार, रोहित शर्मा, अमित कुमार, भगवंत सिंह, सुधीर कुमार और सुश्री निशा कुमारी और लक्ष्मी शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमारा स्कूल केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी लगातार शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहा है।”

स्कूल के वुशु कोच अमित कुमार ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles