
पुलिस थाना काला अम्ब में दड़ा-सट्टा का मामला दर्ज*
Ashoka time’s…11 August 26
दिनांक 10/08/26 को पुलिस थाना काला अम्ब की पुलिस टीम ने सब्जी मंडी, कालाआम्ब क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा लगाते हुए पकड़ा।
आरोपी की पहचान नाम रजींत कुमार पुत्र राम लाल शाह निवासी गांव पकडी बसंतपुर डा0 बसंतपुर तहसील व जिला सीतामढी बिहार के रूप में हुई है । आरोप है कि वह 10 रुपये के बदले 90 रुपये का लालच देकर लोगों से दड़ा-सट्टा खेलवा रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दड़ा-सट्टा पर्चियों सहित कुल 1140 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना काला आम्ब में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

