
प्राईवेट बस चालक के विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद मे मामला दर्ज…
Ashoka time’s…11 August 26
दिनांक 10/08/26 को पुलिस थाना पच्छाद मे रोहित पुण्डीर, चालक HRTC डिपो नाहन, ने मामला दर्ज करवाया कि जब वह सरकारी बस नंबर HP71A-9355 को सराहां बस अड्डा से चलाते हुए प्रात: गांव भेलन से पहले मोड पर पहुंचा तो भेलन से सरांहा की तरफ आ रही प्राईवेट बस शीतल नम्बर HP16AA-8085 ने आते समय सरकारी बस की साईड में टक्कर मार दी जिससे बस का नुक्सान हुआ है । यह हादसा शीतल बस चालक द्वारा बस को जल्दबाजी, लापरवाही व गफलत से चलाने के कारण हुआ है। हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। जिस पर प्राईवेट बस चालक के विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद मे मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

