
नाहन में भाजपा कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती…
Ashoka Times …11 August 2026
जिला सिरमौर के नितिन चौहान को हिमाचल प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भेजा गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा सौंपी गई है।
आपको बता दें कि नितिन चौहान जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे स्व. सदानंद चौहान के बेटे हैं। वह जिला सिरमौर सहित हिमाचल प्रदेश में एक बड़े और तीसरे विकल्प के रूप में देखे जा रहे हैं।
खास तौर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में इस बार काफी खलबली का माहौल है। गत दिवस नितिन चौहान ने पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से दिल्ली में मुलाकात की ओर पार्टी की ओर से उनको नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।
जिले के बड़े कारोबारी और समाजसेवी नितिन चौहान ने पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का धन्यवाद किया है उन्होंने कहा कि पार्टी हिमाचल की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से हटकर तीसरे विकल्प के लिए राह देख रही है उन्होंने कहा कि वह पार्टी को प्रदेश में मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे और जल्द ही प्रदेश की कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी वह सभी जिलों में पार्टी को मजबूत करने के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
आपको बता दें कि अगर नाहन विधानसभा क्षेत्र से नितिन चौहान को टिकट मिलता है और वह यहां से चुनाव लड़ते हैं तो वह भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही बड़ी चुनौती पैदा कर सकता है।
नितिन चौहान के पिता सदानंद चौहान ने 2003 के विधानसभा चुनाव में लोक जन शक्ति पार्टी के टिकट पर नाहन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। शहर में एक सफल कारोबारी के रूप में जाना जाने वाले सदानंद चौहान लोगों के भी बेहद करीब थे।
27 अक्तूबर 1955 को स्वतंत्रता सैनानी स्व. बूटीनाथ के घर जन्मे सदानंद चौहान एक दबंग राजनेता माने जाते थे और सामाजिक कार्यों व गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहे। उनकी बागवानी में भी विशेष रुचि थी। सदानंद चौहान मूलतः नौहराधार के समीप एक गांव के रहने वाले थे।

