
संगड़ाह महाविद्यालय में गणित व वाणिज्य के सहायक प्रोफेसर ने संभाला कार्यभार..
Ashoka time’s…5 August 26
संगड़ाह। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में गणित के सहायक प्रोफेसर रोहित शर्मा वाणिज्य की प्रो उर्वशी ने कार्यभार ग्रहण किया। 2006 से चल रहे इस महाविद्यालय में काफी समय से यह पद खाली चल रहे थे। हाल ही में हरिपुरधार कॉलेज में इन दोनों विषयों को छात्रों के अभाव में विभाग ने बंद कर दिया, जिसके बाद इन शिक्षकों का नजदीकी राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में लिए तबादला हुआ। महाविद्यालय के अभिभावक शिक्षक संघ पदाधिकारी अध्यक्ष अमन भारद्वाज, बाबू राम, हीरापाल शर्मा तथा रणजीत चौहान आदि ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग, प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक का आभार जताया।

