
घर बनाते समय नियमों का उलंघन…पड़ोसी के घर में घुसा बरसाती पानी…
Ashoka Times…3 July 2027
तय नियमों के खिलाफ हो रहे अवैध निर्माण के कारण वार्ड नंबर 13 में पड़ोसियों की बिल्डिंग में पानी घुस गया। जिसके कारण उन्हें काफी मुसिबत का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 13 शमशेरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तय नियमों के खिलाफ जाकर अवैध निर्माण करने के आरोप सामने आए हैं। जिसके कारण पड़ोसियों की बिल्डिंग में पानी घुस गया है।
मुकेश आर्य की तरफ से शिकायत में बताया गया है कि पड़ोसियों ने बिल्डिंग की साइड में जगह नहीं छोड़ी है और नक्शे के अनुरूप बिल्डिंग नहीं बनाई है जिसके कारण पड़ोसियों को परेशानी हो रही है पड़ोसियों को इस विषय में सूचित किया गया परंतु लगातार अवैध निर्माण किया जा रहा है
जिसकी शिकायत नगर पालिका ईओ को गई है जिसके बाद उन्होंने जे ई को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश जारी किए है। वही तय नियमों के खिलाफ किए गए निर्माण को अवैध निर्माण माना जाता है। इसके खिलाफ नगर पालिका को नोटिस जारी करने, काम रोकने, जुर्माना लगाने और अवैध हिस्से को गिराने या सील करने का पूरा अधिकार होता है।

