
बाइक दुर्घटना में 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत… युवक घायल..
Ashoka time’s…1 August 26
सिरमौर जनपद के शंभूवाला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें 68 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

