
अवैध खनन को लेकर आवाज उठाना पड़ा पत्रकार को महंगा…गिरफ्तार
Ashoka Times…27 July 02026
हिमाचल प्रदेश में युटुबर रोहित कटवाल को क्रशरों के खिलाफ लगातार आवाज उठाना महंगा पड़ा है। क्रशरो पर होने वाली अवैध खनन को लेकर वह हमेशा वीडियो बनाते थे।
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर एवं इंटरनेट मीडिया ब्लागर रोहित कटवाल को हरोली पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
बेबुनियाद शिकायत पर मामला दर्ज…
पुलिस द्वारा किया गया मामले में दर्ज में साफ दिखाई देता है कि पुलिस ने दबाव में आकर इस तरह का मामला दर्ज किया है जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हो रही है ऐसी एक शिकायत संजू गुज्जर द्वारा थाना हरोली में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
दूसरी और न्यायालय द्वारा भी इस पूरे मामले में केवल पुलिस और शिकायतकर्ता के एविडेंस पर 3 दिन का पुलिस डिमांड दे दिया है।
क्रशर विवाद के बाद की थी टिप्पणी
टाहलीवाल में गत दिवस क्रशर के रास्ते को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद यूट्यूबर ने इंटरनेट मीडिया पर डिप्टी सीएम और पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कथित पर डिप्टी सीएम की स्वर्गीय पत्नी पर भी टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
क्या कहती है पुलिस
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई सामग्री, संबंधित डिजिटल साक्ष्य तथा अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा। जांच में अन्य कोई तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

