12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गृह क्षेत्र संगड़ाह में पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

animal image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गृह क्षेत्र संगड़ाह में पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

Ashoka time’s…25 july 26

संगड़ाह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के गृह क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में कांग्रेस रेणुका जी मंडल इकाई द्वारा शनिवार को पेपर लीक व काकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विश्राम गृह परिसर से मुख्य बाजार होते हुए मिनी सचिवालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई रैली में मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव मित्र सिंह तोमर व विनय कुमार के पुत्र एवं युवा कांग्रेस नेता आर्य कुमार सहित कईं कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बस अड्डे पर नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के हल्के में यह कांग्रेस का पहला प्रदर्शन है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम संगड़ाह को ज्ञापन भी सोपा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles