
पुलिस थाना राजगढ़ मे लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज…
Ashoka time’s…17 july 26
दिनांक 16/07/26 को [पुलिस थाना राजगढ़ में राजेन्द्र गांव चबियुल, डाकघर रडुघाटी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, रात को जब वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान बरामदे में जल रहे बल्ब के फटने की आवाज आने के बाद बिजली चली गई। जब वह बाहर देखने के लिए दरवाजे पर पहुंचा तो बाहर खड़े विनोद ने डंडे से उसके सिर पर तीन-चार वार कर दिए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिस पर पुलिस थाना राजगढ़ मे मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

