13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

एचआरटीसी चलती बस में अचानक लगी भीषण आग…यात्रियों में मची अफरा-तफरी

animal image

एचआरटीसी चलती बस में अचानक लगी भीषण आग…यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Ashoka time’s…17 july 26

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शनिवार को पालमपुर डिपो की एचआरटीसी (HRTC) चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। चालक और परिचालक की तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, पालमपुर डिपो की बस सरूट से पालमपुर की ओर जा रही थी। चौकी पंचायत लाहडू के समीप बस से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में उसमें भीषण आग भड़क गई। स्थिति को भांपते हुए चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना के बाद एचआरटीसी बसों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। हाल के समय में बसों में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते खराब होने, ब्रेक फेल होने और आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles