13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

सीएचसी हरिपुरधार में घायल बच्चे नहीं मिला उपचार…

animal image

सीएचसी हरिपुरधार में घायल बच्चे नहीं मिला उपचार..

2 घंटे इंतजार के बाद 108 से संगड़ाह अस्पताल लाया गया

Ashoka time’s…15 july 26

संगड़ाह। स्वास्थ्य खंड संगड़ाह की सीएचसी हरिपुरधार में साथ लगते गांव बड़ोल के रघुवीर सिंह के 5 साल के घायल बच्चे सागर को कल मंगलवार शाम 7 से 9 बजे तक इलाज अथवा प्राथमिक उपचार तक न मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। रघुवीर सिंह व स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता दीप राम शर्मा ने बताया कि, खेलते वक्त गिर जाने से सागर के सिर पर काफी चोट आ गई थी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार लाए जाने पर न तो डॉक्टर ने फोन उठाया और न ही उनके कमरे का दरवाजा खटखटाए जाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया मिल सकी। करीब 2 घंटे की इंतजार के बाद बच्चे को 108 एंबुलेंस उसे आदर्श अस्पताल संगड़ाह लाया गया और उसके सिर पर छः टांके लगे हैं। खंड स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ सुनील कक्कड़ ने कहा कि, वह हरिपुरधार सीएचसी के बाहर डॉक्टर के साथ-साथ एक अन्य कर्मचारी का नंबर लिखे जाने को कह चुके हैं। विभाग के अनुसार में वर्तमान में वहां केवल एक डॉक्टर, एक नर्स और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और संगड़ाह ब्लॉक में हाल ही में नियुक्त 7 डाक्टर में से केवल 2 ने अब तक ज्वाईनिंग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles