
पांवटा साहिब में ऑरेंज अलर्ट के चलते सभी स्कूल रहेंगे बंद…SDM
ASHOKA TIMES…9 JULY 2026
पांवटा साहिब में ऑरेंज अलर्ट के चलते सभी आंगनबाड़ी, नर्सरी, प्री नर्सरी, मिडिल, हाई स्कूल बंद रहेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को लेकर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए ऑर्डर पास किए हैं।
बता दे की 10 तारीख को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है जिसको देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। पांवटा साहिब सहित आसपास के सभी इलाकों में रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण छोटे-बड़े खड्ड और नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए निर्देश जारी किए गए हैं।

