15.4 C
New York
Sunday, November 1, 2026

चार सोए हुए प्रवासी बच्चों पर चढ़ा ट्रक, एक की मौत तीन घायल 

Ashoka time’s…2 July 24 

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के साथ लगते गांव डाढ के मेला ग्राउंड में एक स्थानीय ट्रक चालक ने सोए हुए चार बच्चों पर ट्रक चढ़ा दिया।

हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे की दोनों टांगें कट गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रात 10:30 बजे स्थानीय ड्राइवर सोनू अपने ट्रक को लेकर मेला ग्राउंड आया और ट्रक को बैक करते हुए सोए हुए प्रवासी बच्चों पर चढ़ा दिया। हादसे के दाैरान बच्चों के माता-पिता खाना लाने गए हुए थे। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

बता दें जिस वक्त यह हादसे पेश आया उस दाैरान बच्चों के माता-पिता खाना लाने गए हुए थे।जब चीख-पुकार सुनी तो साथ लगते घरों के लोग उठ गए। स्थानीय निवासी पंकज कुमार और सोनू कुमार दौड़कर मेला ग्राउंड पहुंचे।

घायलों को तुरंत गाड़ी में नगरोटा बगवां अस्पताल ले गए। पंकज कुमार ने अपनी गाड़ी में तीन बच्चों को नगरोटा अस्पताल में दाखिल करवाया। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।

इस संदर्भ में स्थानीय प्रधान प्रवीण कुमार ने रात को ही पालमपुर पुलिस को सूचना दे दी थी। एसएचओ पालमपुर सुरिंद्र कुमार का कहना है कि ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

श्री रेणुका जी में कर्मचारी ने खुद को मारी गोली… दर्दनाक मौत

रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में भरे जाएंगे 18 पद…

अवनीत सिंह लांबा होंगे पांवटा साहिब के नए कांग्रेस मंडल अध्यक्ष…

शिमला पुलिस टीम ने दबोचे नशे के तस्कर… 2 लाख कैश बरामद 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles