8.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नसीमा को सौंपी देहरा में चुनावी जिम्मेदारी…

यहां मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा है दांव पर…

Ashoka Times….29 June 2024

देहरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव प्रचार के लिए सिरमौर से कांग्रेस नेत्री नसीमा बेगम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को टिकट दिया गया। जिसके बाद ये सीट हिमाचल की सबसे हॉट सीट बन गई है ।

इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता नसीमा बेगम ने बताया कि वह देहरा में कांग्रेस प्रत्याशी और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी बहन कमलेश ठाकुर के लिए वोट मांग रही है प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसका दिलो जान से निर्वहन करेंगी। उन्होंने बताया कि कमलेश ठाकुर जोकि कांग्रेस के प्रत्याशी हैं उन्हें यहां पर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है उनके समर्थन में भारी भीड़ उमड़ रही है।

बता दें की कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है जिसके चलते यह सीट हिमाचल प्रदेश की सबसे हॉट सीट में बदल गई है उनका मुकाबला सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी के होशियार सिंह से माना जा रहा है। इस सीट पर मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ससुराल भी इसी उपमंडल में आती है।

72 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद…जांच में जुटी पुलिस 

माजरा तहसील में फिर शुरू हुआ GPA का गोरखधंधा…?

लापरवाही… पांवटा साहिब में गर्भवती महिला को शुरू कर दी पथरी की दवा…

दिल्ली पहुंचते ही यमुना नदी गंदे नाले में तब्दील…प्यास बुझाने को पानी चाहिए हिमाचल से….

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles