15.7 C
New York
Saturday, October 31, 2026

पहली बारिश में ही सड़कों और गलियों में भर गया पानी…

Ashoka Times…25 June 2024

पांवटा साहिब में हल्की सी बारिश से ही सड़कों और गलियों में एक फिट से अधिक पानी भर गया निकासी सही से नहीं होने के कारण यह समस्या सामने आई।

बरसात से पहले सभी ड्रेनेज सिस्टम को लेकर सफाई में जुटी नगर पालिका सवालों के घर में आ गई है पांवटा साहिब के शहर के बीचो-बीच हल्की-फुल्की बारिश में मुख्य बाजार की सड़कों और गलियों में एक फिट से अधिक का पानी भर गया जिसकी वीडियो बाजार के कुछ लोगों ने सांझा की है।

स्थानीय लोगों की माने तो नगर परिषद में आपसी खींचतान के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी जिस हिसाब से वीडियो में पानी खड़ा दिखाई दे रहा है ऐसा लगता है कि निकासी बहुत धीरे हो रही है। और इस बरसात भी शहर में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से गड़बड़या नजर आ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles