10.3 C
New York
Saturday, October 31, 2026

एसपी सिरमौर मुर्दाबाद के लगे नारे…परिजनों सहित दर्जनों ग्रामीण धरने पर…

एसपी सिरमौर को तुरंत बर्खास्त करने की मांग…

Ashoka Times….13 June 2024

पांवटा साहिब के लापता पुलिसकर्मी जसवीर सिंह सैनी के परिजन और दर्जनों ग्रामीण एसपी कार्यालय के बाहर पहुंचे । ग्रामीणों ने एसपी सिरमौर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए ।

जिला सिरमौर पुलिस कप्तान रमन कुमार मीणा द्वारा अपने पुलिसकर्मी को प्रताड़ित किए जाने मामले में गुस्साए परिजन और ग्रामीण एसपी सिरमौर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए इस दौरान गुस्से में ग्रामीणों ने एसपी सिरमौर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से दोहराई है।

बता दे कि पिछले तीन दिनों से पुलिस कर्मी तनाव के चलते लापता है एसपी ऑफिस में खुद सपा सिरमौर रमन कुमार मीणा ने पुलिसकर्मी जसवीर सैनी के साथ न केवल बदसलूकी की बल्कि उन्हें गलत धाराएं लगाकर मारपीट के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का दबाव भी बनाया लगातार दबाव और तनाव के कारण पुलिसकर्मी पिछले तीन दिनों से लापता है वीडियो वायरल में उसने एसपी सिरमौर की कार्य प्रणाली को सबके सामने उजागर करते हुए यहां तक कहा था कि वह सुसाइड करने का सोच रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर पंचायत प्रधान ने ग्रामीणों के साथ एसपी सिरमौर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जसवीर भाई (पुलिसकर्मी)को कुछ भी हुआ तो एसपी सिरमौर को घसीट घसीट कर मारेंगे। यह पूरी पंचायत की ओर से चेतावनी महिलाओं द्वारा दी गई है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वहीं इससे पहले लापता पुलिसकर्मी की धर्मपत्नी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिकायत करते हुए लिखा है कि एसपी सिरमौर द्वारा उनके पति को प्रताड़ित किया गया है जिसके कारण वह लापता है इस पूरे मामले की हाई अथॉरिटी से जांच करवाई जाए।

बता दे की हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के एसपी रमन कुमार मीणा पर अपने ही पुलिस कर्मी को एक मामले में प्रताड़ित किया गया मारपीट के साधारण मामले में धारा 307 लगाने के लिए भी दबाव बनाया गया और जब इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर जसवीर सैनी ने गलत धाराएं लगाने से मना कर दिया तो उन्हें 11 जून को अपने ऑफिस में बुलाकर न केवल बदसलूकी की गई बल्कि अपनी भाषा में एसपी सिरमौर द्वारा प्रताड़ित भी किया गया।

उधर परिजनों ने आरोप लगाए हैं पिछले तीन दिनों से जसवीर सैनी उनके परिवार का सदस्य जो कि पुलिस में कार्यरत है वह लापता है और पुलिस ने अभी तक कोई भी सूचना उनके परिवार को नहीं दी है जबकि एसपी कार्यालय से झूठ बोला जा रहा है कि जसवीर सैनी छुट्टी पर गए हैं

उधर दो दिनों से लगातार मीडिया में खबरों के बावजूद मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से कोई भी ब्यान सामने नहीं आया है जबकि यह बेहद संवेदनशील मामला है ऐसे में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को न्याय का आश्वासन देना चाहिए। 

उधर इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता नसीमा बेगम ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ है अगर उच्च अधिकारियों द्वारा पुलिस कर्मी को तनाव दिया गया है तो यह बिल्कुल गलत है इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी है उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles