11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

इस दिन तय हुआ प्राचीन देई जी साहिबा राम मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन….

श्री राम मंदिर में पहुंचकर सभी करें आशीर्वाद प्राप्त…पार्षद मीनू गुप्ता…

Ashoka Times….14 April 2024

17 अप्रैल राम नवमी पर पांवटा साहिब के सबसे प्राचीन देई जी साहिबा राम मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 9 की पार्षद मीनू गुप्ता ने बताया कि देई जी साहिबा मन्दिर में होने वाले राम नवमी के भंडारे व उत्सव के लिए एक बैठक राम मन्दिर मे रखी गई थी। जिसमे भंडारे एवम राम नवमी के कार्यक्रम के लिए विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, सभी नगर वासी इस में अधिक से अधिक संख्या में पधारे, तथा अति प्राचीन श्री राम मन्दिर मे राम जी के दर्शन कर अपना जीवन सफल बनाये, उन्होंने बताया कि श्री राम मन्दिर की महिला मंडल की महिलाओ ने भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी व सहयोग करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि इस पूरे आयोजन के लिए श्री राम हनुमान सेवा समिति पोंटा साहिब ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सबसे सहयोग की अपील की।

वार्ड नंबर 9 के पार्षद मीनू गुप्ता ने बताया कि इस बैठक के दौरान सर्व शक्ति भटनागर, पदम गर्ग, राज किशोर त्यागी, डॉ संजीव गुप्ता, राजेश शर्मा, पहल सिंह, कामेश्वर चौहान, पुरषोत्तम गुप्ता, बी डी शर्मा, नथी मल वर्मा, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

सुक्खू सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल – मेलाराम शर्मा

अधिकारी व कर्मचारी पोस्टल बेल्ट सुविधा से कर सकेंगे मतदान…सुमित खिमटा

उपायुक्त ने जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले का किया विधिवत शुभारंभ…

पांवटा साहिब में “एक शाम सांवरिया के नाम” महा-उत्सव का आयोजन… 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles