Home / News / हिमस्खलन में लापता हिमाचल के दो ट्रैकर की मौत…

हिमस्खलन में लापता हिमाचल के दो ट्रैकर की मौत…

हिमस्खलन में लापता हिमाचल के दो ट्रैकर की मौत…

22 लोग अभी भी लापता…

animal image

Asokatime’s…. 8October 

AQUA

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में माउंट द्रौपदी का डांडा-द्वितीय शिखर पर हुए हिमस्खलन में लापता हिमाचल के दो ट्रैकर और स्कीइंग खिलाड़ियों की भी मौत हो गई है।हादसे में 22लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

शिमला के नारकंडा के स्की के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम कैंथला (27) और अंशुल कैंथला की मौत हो गई है जबकि कर्नल दीपक वशिष्ट कैंथला अभी लापता है। इस त्रासदी में अब तक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

AQUA

हादसे के बाद जब परिवार को शिवम के लापता होने की सूचना मिली तो वह अगले दिन उत्तरकाशी पहुंच गए थे। शुक्रवार को हर्षिल से उत्तरकाशी लाए गए चार में से दो शवों की शिनाख्त हो चुकी थी, जब शेष दो शवों की शिनाख्त हुई तो एक शव शिवम का निकला। शिवम ने देश-विदेश में स्कीइंग में लोहा मनवाया था। शिवम का छोटा भाई सत्यम भी स्कीइंग का खिलाड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons