हरिजन और किसानों के ये मुद्दे रहेंगे सबसे ऊपर…
Ashoka Times…16 April 2026
पांवटा साहिब की जमीनी वाला पंचायत में इस बार 23 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले सीआरपीएफ जवान गुलजार सिंह ने पंचायत प्रधान के लिए हूंकार भरी है।
आपको बता दे की पंचायत के लोगों का उन्हें भारी समर्थन भी मिलना शुरू हो गया है। गुलजार सिंह हमेशा से ही जूंझारू रहे हैं। अपने हक के साथ-साथ वह दूसरों लोगों की मदद और उनकी आवाज भी उठाते रहे हैं।
बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह आखिर औरों से अलग पंचायत में क्या करना चाहते हैं तो गुलजार सिंह ने बताया कि… एक हरिजन बस्ती का बड़ा मुद्दा है जिन्हें आज तक गांव में सीधा आने का रास्ता नहीं मिल पाया है जब कभी भी बरसात के दिनों में उन्हें गांव में या डिपो पर आना होता है तो बारिशों के दौरान उन्हें दो किलो मीटर घूम कर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत और मुआवजे की बात करने के बाद हरिजन बस्ती के लिए भी एक रास्ते का निर्माण करवाया जाएगा।
उनसे पूछा गया कि आखिर अभी जानने वाला पंचायत में क्या समस्या है बाकी है तो उन्होंने बताया कि अपनी नौकरी के दौरान सबसे अधिक समय जम्मू कश्मीर और बेहद कठिन स्थितियों में देश सेवा की है। पिछले कई वर्षों से पंचायत में करोड़ों की धनराशि खर्च हुई लेकिन विकास फिर भी अधूरा नजर आता है।
हमने उनसे पूछा कि क्या आप भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहे हैं तो उन्होंने कहा वह किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं उन्होंने कहां की अभी पंचायत में कई छोटी-छोटी गालियां और नालियों की सख्त आवश्यकता है घरों से निकलने वाला गंदा पानी अक्सर खड़ा रहता है जिसके लिए सबसे पहले काम शुरू कर पंचायत को साफ स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पॉलिटिक्स से ज्यादा काम में विश्वास रखते हैं इसलिए वह पंचायत में दबाव मुक्त होकर काम करने में सक्षम है।
हमने उनसे पूछा कि आखिर गुलजार सिंह का पंचायत में क्या विजन है? गुलजार सिंह ने कहा कि वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि उनकी पंचायत में कोई सड़क कोई गली कोई नाली कच्ची ना रहे, इसके अलावा पीने के पानी की अच्छी स्कीम लोगों को दी जाएगी, साथ ही जो लोग यहां पर किसान हैं उनको चौधरी सुखराम द्वारा सिंचाई के लिए बोरवेल दिए गए हैं। लेकिन उनमें आज तक मोटर नहीं डाली गई है जिसके कारण किसानों को कई बार पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मुद्दे को भी प्रबलता के साथ उठाया जाएगा ताकि किसानों को बेहतर सिंचाई सेवाएं मिल पाया।
गुलजार सिंह ने कहा कि अगर पंचायत के लोग उन्हें मौका देते हैं तो पंचायत प्रधान के दो मुख्य काम होते हैं, “स्वच्छता और स्वस्थ जीवन” पंचायत में 5 वर्षों के भीतर करवा कर लोगों को राहत दी जाएगी। गुलजार सिंह ने बताया कि वह पंचायत में कई परिवारों से मिले हैं लोगों की जो आम समस्याएं रही हैं उन्हें दूर किया जाएगा।
आपको बता दे की गुलजार सिंह जैसे सिपाहियों की देश की सीमाओं के साथ पंचायतों में भी जरूरत है ताकि पंचायत का विकास बिना भ्रष्टाचार और ठेकेदारों की मिली भगत के हो पाए। गुलजार सिंह 23 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले सिपाही रहे हैं उन पर लोगों को विश्वास अटूट है और वह इस बार जामनी वाला पंचायत के प्रबल दावेदारों में से एक है।




