12.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरें जाएंगे 330 पद… इच्छुक उम्मीदवार जहां करें आवेदन

Ashoka time’s…5 December 23 

धर्मशाला क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि एक निजी सिक्योरिटी कंपनी की ओर से महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ सात दिसंबर को रोजगार उप कार्यालय जवाली, आठ दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा जबकि 11 दिसंबर को रोजगार उप कार्यालय ज्वालामुखी में सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा और अन्य देय नहीं होगा। रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पहले ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए वेबसाइट पर अपनी ई-मेल से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही सिक्योरिटी कंपनी की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 12,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

500 छात्र छात्राओं को दी सड़क नियमों की जानकारी… ताकि दुर्घटनाओं पर लगे विराम…

Limestone लेकर जा रहा Tipper खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत… अन्य दो घायल….

राम मंदिर अक्षत कलश यात्रा के संगड़ाह पंहुचने पर हुआ नागरिक अभिनंदन

पांवटा साहिब में दिनदहाड़े व्यक्ति का अपहरण, वारदात सीसीटीवी में कैद….

दर्दनाक सड़क हादसा…एक ही गांव के चार व्यक्तियों की मौत…अन्य गंभीर घायल 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles