12.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

राम मंदिर अक्षत कलश यात्रा के संगड़ाह पंहुचने पर हुआ नागरिक अभिनंदन

सैंकड़ों राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर व पटाखे चलाकर मनाया जश्न…

Ashoka time’s…4 December 23 

संगड़ाह। भगवान राम की नगरी अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा किये जाने को लेकर देश भर में विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी मे सोमवार बाद दोपहर साढ़े 12 बजे सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे राम मंदिर की पूजित कलश यात्रा का नागरिक अभिनंदन हुआ।

 

इस दौरान मंदिर अभियान, स्वंयसेवक संघ व हिंदु संगठनों से जुड़े स्वयंसेवकों तथा एकल विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा राम भजन “अयोध्या करती है आह्वान ठाठ से कर मंदिर निर्माण” गाकर व पटाखे चलाकर सदियों बाद भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के मंदिर निर्माण पर खुशी जताई गई। जिला संघ चालक केदार सूर्यवंशी व कार्यक्रम के आयोजक दीवान, सुनील, सतपाल, रविंद्र तथा विद्यादत आदि ने बताया कि, अयोध्या से पांवटा होकर पंहुचे इस पवित्र कलश को आज ही शुभ मुहूर्त में मां भंगाईणी मंदिर हरिपुरधार में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद पवित्र चावल उन सभी राम भक्तों को वितरित किए जाएंगे, जिन्होंने अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण के लिए अंशदान दिया है।

इस दौरान क्षेत्रवासियों को आगामी 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की जानकारी दी गई और भगवान के दर्शनों का निमंत्रण भी दिया गया। इसके अलावा भाजपा मंडल इकाई द्वारा बस अड्डा बाजार संगड़ाह में मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में विजय जुलूस निकाला गया। पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर आदि की मौजूदगी में बाजार में लड्डू भी बांटे गए।

पांवटा साहिब में दिनदहाड़े व्यक्ति का अपहरण, वारदात सीसीटीवी में कैद….

दर्दनाक सड़क हादसा…एक ही गांव के चार व्यक्तियों की मौत…अन्य गंभीर घायल 

तीन मंजिला भवन में लगी आग,लोगों में मची अफरातफरी

तीन राज्यों में जनता ने लगाई मोदी की नीतियों पर मोहर…बलदेव तोमर

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles