12.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा…एक ही गांव के चार व्यक्तियों की मौत…अन्य गंभीर घायल 

Ashoka time’s….4 December 23 

राजधानी शिमला में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में चार व्यक्तियों की मौत हो गई। और अन्य गंभीर अवस्था में है।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी में सवार होकर सभी लोग कडारघाट से मंडी की ओर जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान सन्नी को किंगल से जोड़ने वाले लिंक रोड पर कडारघाट के पास पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी को गाड़ी से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में जम्मू कश्मीर निवासी एक ही गांव के 4 लोगों गुलाम हसन ( 43 साल) पुत्र जलालू दीन, फरीद दिदड़ (24 साल) पुत्र गुला दिदड़, शबीर अहमद पुत्र बशीर अहमद और तालीब ( 23 ) पुत्र शफी की मौत हो गई।

इसके अलावा हादसे में आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल से आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पिकअप चालक रणजीत कंवर पुत्र प्रताप सिंह निवासी बसंतपुर सुन्नी, गुलजार ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर, आकाश कुमार निवासी काल मदरूस विकासनगर देहरादून उत्तराखंड, असलम चैची निवासी बैरी नाग अनंतनाग कश्मीर, तालीब हुसैन ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर, अजय ठाकुर निवासी देवी कांगू सुंदरनगर मंडी, मुस्ताक ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर, मंजूर अहमद निवासी ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर को आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया है।

तीन मंजिला भवन में लगी आग,लोगों में मची अफरातफरी

तीन राज्यों में जनता ने लगाई मोदी की नीतियों पर मोहर…बलदेव तोमर

भाजपा सरकार बनने पर पांवटा साहिब में बांटे लड्डू… विधायक कार्यकर्ताओं के साथ निकले…

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गेहूं व जों की फसलों का होगा बीमा- कृषि उप निदेशक….

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles