12.8 C
New York
Saturday, October 31, 2026

सिरमौर जिला में विशेष इंतकाल दिवस पर तस्दीक हुए 2030 इंतकाल -सुमित खिम्टा*

उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों की सराहना….

Ashoka time’s….4 नवंबर 23

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज शनिवार को नाहन में जिला के राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त सुमित खिम्टा ने बताया कि राजस्व इंतकाल दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला में 30 और 31 अक्टूबर 2023 को कुल 2030 इंतकाल तस्दीक किये गए। उन्होंने जिला में आयोजित इंतकाल दिवस की सफलता के लिए राजस्व अधिकारियों को बधाई दी। उपायुक्त ने शेष बचे 324 इंतकाल को भी समय पर पूरा करने के लिए राजस्व अधिकारिओं को निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि आज की बैठक में इंतकाल, निशानदेही, तकसीम, कृषि गणना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आदि पर विस्तृत चर्चा हुई और अधिकारियों को यह सभी कार्य निर्धारित समयावधि में निपटाने के लिए निर्देशित किया गया है।

सुमित खिम्टा ने राजस्व अधिकारियों को सभी राजस्व कार्य समय पर निपटाने के लिए कहा ताकि आम जन को लाभ मिल सके। उन्होंने हाल ही में आपदा से हुए नुकसान के तहत सभी मामलों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निपटारे के निर्देश भी दिए।

जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए बैठक में विभिन्न मदों को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा के अलावा सभी उप मण्डलों के एस०डी०एम०, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

44 करोड़ की लागत से बने पुल के निरीक्षण को पहुंचे कांग्रेस नेता अवनीत सिंह….

हर्षवर्धन चौहान 5 और 6 नवंबर को रहेंगे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

सभी कंपनियां रोजगार विभाग की वैबसाईट में रोजगार अधिसूचित करें-जगदीश कुमार

तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का अजय कुमार सूद ने किया समापन*

बिना लाईसेंस पटाखों के विक्रय पर प्रतिबंध -सुमित खिमटा

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles