Home / News / बहराल स्कूल को मेज और कुर्सियां की गई भेंट…बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड का किया धन्यवाद…

बहराल स्कूल को मेज और कुर्सियां की गई भेंट…बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड का किया धन्यवाद…

बहराल स्कूल को मेज और कुर्सियां की गई भेंट…बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड का किया धन्यवाद…

Ashoka Times…29September 

animal image

राजकीय उच्च विद्यालय बहराल में आयोजित सादे समारोह में ब्जाज कंजूमर केयर लिमिटेड बाता मंडी की इकाई द्वारा 10 कुर्सियां और दो स्टडी टेबल प्रदान किए गए। 

कार्यक्रम में फैक्ट्ररी मैनेजर देवाब्रता पाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि  बच्चे टेबल और कुर्सियों पर बैठकर एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे ऐसी हम उम्मीद करते हैं इन मेज और कुर्सी पर बैठकर आप अपने अंदर स्वाध्याय  की आदत विकसित करना। असिस्टेंट जनरल मैनेजर अंशुमन तिवारी ने बच्चों से भेंट की गई मेज और कुर्सी के सदुपयोग का वादा  लिया।

इस कार्यक्रम में सबसे पहले मीनाक्षी टंडन ने सभी अतिथि गणों का अभिनंदन और स्वागत किया।बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड ने सभी बच्चों के लिए इस अवसर पर रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने ब्जाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड बाता मंडी इकाई के सभी पदाधिकारियों का उपहार  के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय की लाइब्रेरी को आधुनिक बनाकर ब्जाज कन्ज्यूमर केयर लिमिटेड ने अपने सामाजिक दायित्व को बखूबी निभाया है।

इस कार्यक्रम में ब्जाज कन्ज्यूमर केयर के मैनेजर एच आर धीरज सहगल, मैनेजर निर्मल गोयल, असिस्टेंट मैनेजर सप्लाई प्रमोद सिंह  , टैक्सेशन  ऑफिसर अकाउंट प्रवीण शर्मा,विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान  केहर सिंह जी  अर्जुन सिंह जी,रीना, रजनी, रणू गोस्वामी, मीनाक्षी टंडन, मनवीर कौर, वीरेंद्र शर्मा सुदेश कुमार रेशम कौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons