Home / News / खबर का असर…श्री रेणुका जी और गिरी में गंदगी फैलाने पर रोक… डंपिंग साइट के लिए भी देखी जमीन…

खबर का असर…श्री रेणुका जी और गिरी में गंदगी फैलाने पर रोक… डंपिंग साइट के लिए भी देखी जमीन…

खबर का असर…श्री रेणुका जी और गिरी में गंदगी फैलाने पर रोक… डंपिंग साइट के लिए भी देखी जमीन…

मौके पर पहुंचे प्रदूषण बोर्ड और खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी…

animal image

Ashoka Times…29September Shobha 

जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी में फैलाए जा रहे कचरे और गिरी में फैंकी जा रही गंदगी को लेकर “अशोका टाइम्स” द्वारा 2 दिनों से लगातार कवरेज की जा रही है जिसके बाद डीसी सिरमौर के निर्देशों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी श्री रेणुका जी पहुंचे और जांच शुरू की।

हिमाचल प्रदेश के अग्रणी धार्मिक और पर्यटक स्थल श्री रेणुका जी में गंदगी की तस्वीरें और वीडियो बेहद शर्मिंदा कर देने वाली सामने आई थी। जिसमें एक और पूरे बाजार में गंदगी सड़कों पर दिखाई दे रही थी तो वहीं प्लास्टिक और सड़ा गला कचरा था तो वहीं पूरे शहर का गला सड़ा कचरा और प्लास्टिक गिरी नदी में फेंकी जा रही थी।

इस पूरे मामले को लेकर “अशोका टाइम्स” द्वारा लगातार कवरेज की गई जिसके बाद डीसी सिरमौर द्वारा अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं इस मामले को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता पवन शर्मा के नेतृत्व में ददाहु में जांच की गई जिसमें ठोस और तरल कचरे को लेकर गिरी में फेंकी जा रही गंदगी का भी निरीक्षण किया गया,

इस बारे में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि श्री रेणुका जी मैं जांच के निर्देश थे उन्होंने कहा कि गिरी नदी में किसी भी तरह का कोई अपशिष्ट नहीं डाला जाएगा अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि डंपिंग साइट के लिए भी भूमि देखी गई है जिसकी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी

वही पंचायत प्रतिनिधियों को नदी में अपशिष्ट और कचरा न फेंकने के लिए तुरंत कड़े निर्देश दिए गए हैं उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को वैज्ञानिक रूप से किस तरह ठोस अपशिष्ट और तरल गंदगी को निष्पादन करना है इस बारे में भी जानकारी दी ।

श्री रेणुका जी गिरी नदी में गंदगी फैक्ट्री वीडियो वायरलश्री रेणुका जी गिरी नदी में गंदगी फैंकते वीडियो वायरल…लोगों ने किया विरोध

श्री रेणुका जी गिरी नदी में गंदगी फैंकते वीडियो वायरल…लोगों ने किया विरोध..*

बता दें कि श्री रेणुका जी के ददाहु बाजार में शाम के बाद गंदगी के ढेर लग जाते थे चारों और प्लास्टिक और दूसरा कचरा फैला दिया जाता था वही इस कचरे को ठिकाने लगाने के लिए पंचायत के कर्मचारी इसे उठाकर गिरी नदी में डाल दिया करते थे इस पूरे मामले की स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाई और वायरल कि जिसको अशोका टाइम्स द्वारा प्रसारित किया गया।

इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र सिंह, लोक विज्ञान संस्थान देहरादून की रिसर्च कंसलटेंट दीपा कौशलम्, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक पिंकी जिंटा, पंचायत के उपप्रधान विजय पाल व सचिव रणवीर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons