Home / News / पांवटा में कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे किरनेश…अपने अपने बूथ पर जुट जाएं कार्यकर्ता…

पांवटा में कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे किरनेश…अपने अपने बूथ पर जुट जाएं कार्यकर्ता…

पांवटा में कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे किरनेश…अपने अपने बूथ पर जुट जाएं कार्यकर्ता…

रूठे हुए नेताओं को मनाएंगे घर जाकर…एक होकर लड़ेंगे चुनाव…

animal image

Ashoka Times…

विधानसभा पांवटा साहिब से भी कांग्रेस प्रत्याशी का टिकट लगभग तय हो गया है इस बार पूर्व विधायक गणेश जी चौधरी पांवटा साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे और चुनाव लड़ेंगे।

animal image

बुधवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय चुंगी नंबर 6 पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने किरनेश जंग चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सभी बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद रहे उन्होंने एकमत होकर कहा कि जितने भी रूठे हुए नेता है उन सभी के घर जाकर उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा इस बार कांग्रेस एक मंच से चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। अगर प्रदेश और पांवटा साहिब से बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार हटाना है तो एकजुट होकर लड़ना होगा।

मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा लोगों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए…

वही इस दौरान भारी संख्या में उमड़ी भीड़ को देखकर चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह अपने-अपने बूथ पर डंट जाएं और कांग्रेस को भारी मतों से विजय बनाएं ।

कॉन्ग्रेस टिकट तय होने के बाद चौधरी किरनेश जंग का भव्य स्वागत…

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है कांग्रेस की सरकार आते ही पंचायतों में मोबाइल स्वास्थ्य वैन चलाई जाएंगी केवल नाम भर के लिए नहीं जैसे भाजपा सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। प्रदेश के हर जिलों में 4-4 इंग्लिश मीडियम स्कूल गवर्नमेंट के खोलें जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार को समाप्त कर एक नई सुबह का आगाज किया जाएगा।

पूर्व विधायक ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप…

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम पर 400 करोड रुपए घोटाले के आरोप लगे हैं इसके अलावा उनके मंडल अध्यक्ष पर भी फर्जी कृषक प्रमाण पत्र बनाने के आरोप सामने आए हैं ऐसे में सरकार के हर दफ्तर के भीतर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है आम आदमी परेशान हैं इस बार रिवाज बदले या ना बदले लेकिन प्रदेश और पांवटा साहिब में परिवर्तन जरूर होगा।

इस मौके पर NSUI और यूथ कांग्रेस के युवा भी उपस्थित रहे जिन्होंने बीच-बीच में कांग्रेस और किरनेश जंग के नारे लगा कर माहौल को उत्तेजित बनाए रखा.

चौधरी किरनेश जंग को कुछ याद दिलाते उनके पुत्र…

लोगों को संबोधित करते जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विशाल वालिया

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ नेता अवतार सिंह तारी, इंटेक के सुभाष शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विशाल वालिया, प्रदीप चौहान, संदीप बत्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यालय में उपस्थित रहे।

श्री रेणुका जी गिरी नदी में गंदगी फैंकते वीडियो वायरल…लोगों ने किया विरोध 

श्री रेणुका जी (ददाहू) बाजार की शर्मिंदा करती तस्वीरें… 

शहर में डिवेलप किए जा रहे एक दर्जन के करीब पार्क ताकि लोग रह सके स्वस्थ…सूखराम 

विश्व हृदय दिवस पर होगी आपके दिल की मुफ्त जाँच….

22 वर्षों का इंतजार…सरकार के नए नियम कर सकते NTT शिक्षिकाओं को बाहर… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons