Home / News / 80 विद्यार्थियों ने लिया साइकिल मैराथन में हिस्सा…

80 विद्यार्थियों ने लिया साइकिल मैराथन में हिस्सा…

80 विद्यार्थियों ने लिया साइकिल मैराथन में हिस्सा…

‘द स्कॉलर्स होम’ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

animal image

Ashoka Times…3 JUNE 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब के 10 द स्कॉलर्स होम स्कूल के बच्चों ने साइकिलिंग मैराथन में हिस्सा लिया इस दौरान 80 के करीब बच्चे मैराथन में सम्मिलित हुए जिन्होंने पर्यावरण को लेकर आम जनता तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।

 

स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती निशा परमार ने बताया कि आज दिनांक 3 जून को ‘विश्व साइकिल दिवस’ पर ‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के 80 विद्यार्थियों ने साइकिल मैराथन में भाग लिया जो कि स्कूल प्रांगण से सुबह 7:15 बजे शुरू हुई तथा मैनकाइंड कम्पनी, किशनपुरा और बद्रीपुर होते हुए 5 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 8:00 बजे वापस स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई।

इस मैराथन को करवाने का मकसद विद्यार्थियों को एवं समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।

पर्यावरण को बचाने की मुहिम में सम्मिलित विद्यार्थियों को उनके पर्यावरण के प्रति निस्वार्थ प्रेम की भावना को खूब सराहा गया।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग ने विद्यार्थियों से अपने विचार सांझा किए तथा बताया कि साइकिल किस तरह से हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। साइकिल की उपयोगिता बताते हुए उन्होंने साइकिल का प्रयोग करने की सलाह दी ताकि डीजल और पेट्रोल जैसे इंधन की खपत कम हो और हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक डॉ कुलदीप बतान (HOD Sports) व स्पोर्ट्स स्टाफ के सदस्य जिसमें रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, निशा कुमारी, सुधीर कुमार, रमणीक सिंह, अमित कुमार व जसपाल सिंह और नरोत्तम कुमार को इस विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बधाई दी।

12 वर्षीय नाबालिगा के साथ दुष्कर्म…20 वर्षीय युवक पर लगी पोक्सो….

दर्दनाक हादसा…233 लोगों की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत …900 से अधिक घायल

RBI ने किया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन… बच्चों को दी वित्तीय सहायता

कालेज जाने की उम्र में 19 वर्षीय कर रहा था शराब की तस्करी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons