7 दिनों से बिरला के क्षेत्र में बिजली गुल… विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई …
Ashoka Times…8 September 2026
रेणुका जी….सिरमौर के बिरला में 7 दिन से अंधेरा छाया हुआ है। बिजली विभाग भी लोगों की नहीं सुन रहा है। इस गर्मी में बच्चों की पढ़ाई ठप है, जनता पूछ रही है – कौन से जन्म की दुश्मनी?
सिरमौर जिले की श्री रेणुका जी विधानसभा से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्राम पंचायत बिरला के वार्ड नंबर 7 में पिछले 7 दिनों से बिजली गुल है। बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, घरों में अंधेरा पसरा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी आंख से अंधे और कान से बहरे हो चुके हैं। SDO फोन नहीं उठाते और प्रधान सिर्फ आश्वासन देते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार फोन किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान बिरला को भी शिकायत दी गई,
सबसे ज्यादा मार बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रही है। शाम को बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेज छूट रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 40 साल पहले जैसे मिट्टी के तेल वाली दीया और मोमबत्ती जलती थी, आज उसी दौर में लौटना पड़ रहा है। और तो और अब मिट्टी का तेल भी सरकार ने बंद कर दिया है।
सवाल बड़ा है। क्या श्री रेणुका जी सब-डिवीजन का इलेक्ट्रिकल विभाग सिर्फ कागजों में काम करता है? जब SDO ही फोन नहीं उठाएंगे तो जनता किसके पास जाएगी? कांग्रेस हो या बीजेपी, चुनाव में तो नेता वोट मांगने हर घर आते हैं, लेकिन आज जब जनता 7 दिन से अंधेरे में है तो कोई सुनने वाला नहीं। अब देखना होगा इस खबर के बाद विभाग कितनी जल्दी जागता है और बिरला के वार्ड 5 में लाइट बहाल होती है।

