Home / News / 5.68 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

5.68 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

5.68 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

Ashoka time’s…19 January

animal image

थाना हरोली के तहत नंगल कलां में पुलिस की टीम ने बाइक सवार युवक को 5.68 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह, निवासी नंगल कलां, वार्ड नंबर 5, हरोली के रूप में हुई है।

animal image

हरोली पुलिस बुधवार शाम को नंगल कलां में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख बाइक चालक भागने लगा, जिसे कुछ दूरी पर पुलिस ने काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवक से 5.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

डीएसपी हरोली मामले की पुष्टि की है आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons