Home / News / 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास…नाबालिग युवक पुलिस हिरासत…

5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास…नाबालिग युवक पुलिस हिरासत…

Ashoka time’s…07 March 26

जिला बिलासपुर के थाना तलाई झंडूता उपमंडल के तहत कलोल में विशेष (मुस्लिम) समुदाय के नाबालिग युवक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है ।

वहीं इस बात की सूचना मिलते ही विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता आज लड़की के घर परिवार से मिलने पहुंचे। वहीं इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात रही।

वहीं कल रात को बेकाबू भीड़ ने 15 वर्षीय नाबालिग युवक के घर के दरवाजे व खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। वहीं हालात को बेकाबू देख मौके पर एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी व डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा मौके पर पहुंचे और नाबालिग युवक को हिरासत में लिया गया।

वहीं आज पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है और पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं विभिन्न हिन्दू संगठनों ने विशेष समुदाय के युवक द्वारा एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के खिलाफ पुलिस प्रशासन से सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है ।

एसपी संदीप धवल बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आम जनता से अपील है कि वे संयम बनाए रखें और शांति व्यवस्था भंग न होने दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons