Home / News / 4 महीने से नहीं मिला आशाओं को मानदेय… किया प्रदर्शन और घेराव…

4 महीने से नहीं मिला आशाओं को मानदेय… किया प्रदर्शन और घेराव…

4 महीने से नहीं मिला आशाओं को मानदेय… किया प्रदर्शन और घेराव…

सीएमओ बोले बजट नहीं है इसलिए आ रही समस्या…

animal image

Ashoka Times…26 may 23 

राजपुरा ब्लॉक की आशा वर्करों को पिछले चार महीने से मानदेय नहीं मिला है जिसको लेकर शुक्रवार को 100 से अधिक आशाओं ने ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव किया और प्रदर्शन के माध्यम से सही समय पर वेतन मानदेय देने की मांग उठाई है।

animal image

आशा वर्करों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में वह सिर्फ फील्ड का काम ही नहीं करती है बल्कि अन्य विभागीय काम भी करने से कभी पीछे नहीं हटती बावजूद इसके उन्हें चार चार महीने मानदेय नहीं दिया जाता उन्होंने आरोप लगाए। स्वास्थ्य विभाग में सिर्फ आशा वर्कर ही ऐसी पोस्ट है जिन्हें चार-चार महीने मानदेय नहीं मिलता इसके अलावा विभाग में कोई अन्य ऐसी पोस्ट नहीं है जिन्हें समय पर वेतन ना मिलता है।

इस मौके पर समस्त आशा वर्करों ने कहा कि चाहे कड़कती ठंड हो या चिलचिलाती धूप दिन हो या रात जब भी उन्हें कोई काम सौंपा जाता है वह मौके पर जाकर काम को पूरी शिद्दत के साथ करती है लेकिन जब उनके मानदेय की बात आती है तो चार-चार महीने उन्हें मानदेय के नाम पर केवल आश्वासन मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि कई कई महीने तक वेतन नहीं मिलता है जिसे लेकर वे काफी निराश हैं।

इसी घड़ी में सिविल अस्पताल में सीएमओ डॉ अजय पाठक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया और समय पर मानदेय देने की मांग भी की गई ।

वही जब इस बारे में सीएमओ अजय पाठक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही आशाओं को उनका मानदेय दिया जाएगा उन्होंने पीछे से ही बजट नहीं आने की बात कह कर सभी आशाओं को शांत करवाया और जल्द ही उन्हें उनका मानदेय देने की बात भी कही है।

BDC सद्स्यों ने लगाए नारे …हमारी समस्याओं को इग्नोर न करे BDO…

बेकाबू टैंकर गाड़ी पर पलटा… गाड़ी चालक को आई गंभीर चोटें

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे गेलियों मेले का समापन…

नेशनल हाईवे पर अचानक धू-धू कर जलने लगा ट्रक…लाखों का नुकसान

10 लाख फीस लेने वाले कहते है मोह माया छोड़कर ईश्वर में ध्यान लगाओ…

विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख ठगे…अंबाला का व्यक्ति कर रहा था पांवटा में ये काम….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons