Home / News / ऑडियो रिश्वत मामले में लीपापोती…रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को किया कुछ किलोमीटर दूर ट्रांसफर

ऑडियो रिश्वत मामले में लीपापोती…रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को किया कुछ किलोमीटर दूर ट्रांसफर

ऑडियो रिश्वत मामले में लीपापोती…रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को किया कुछ किलोमीटर दूर ट्रांसफर

Ashoka Times…31 December

animal image

पांवटा साहिब में फॉरेस्ट गार्ड दीप राम शर्मा को रिश्वत ऑडियो वायरल मामले में कथित 15 किलोमीटर दूर ट्रांसफर कर दिया गया है । रिश्वत मामले में फंसे फॉरेस्ट अधिकारी पर इस कार्रवाई से विभागीय जांच पर ही सवाल खड़े हो गए विभाग में ईमानदारी से काम करने वाले इसे लीपापोती का नाम दे रहे हैं।

बता दें कि दीप राम शर्मा की एक दर्जन के करीब पैसे मांगने के ऑडियो वायरल हुए थे जांच उपरांत विभागीय अधिकारियों ने केवल 15 किलोमीटर दूर ट्रांसफर कर रिश्वत के दागों को धोने का केवल मात्र प्रयास किया गया है।

animal image

इससे पहले दीप राम शर्मा रामपुर घाट खनन क्षेत्र में कार्यरत थे जहां पर अवैध खनन करने वालों से कई बार पैसे मांगने की ऑडियो सामने आए शिकायत उपरांत दीप राम शर्मा पर विभागीय जांच भी बैठी लेकिन ठोस कार्रवाई करने के बजाय उच्च अधिकारियों द्वारा महज ट्रांसफर कर इस पूरे मामले से अपने अधिकारी और खुद को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बड़ी बात यह है कि वन अधिकारी ने मीडिया के सामने इस बात को एक बार भी नहीं नकारा कि वह ऑडियो उसकी नहीं है सिर्फ इतना ही नहीं ऑडियो सुनकर कोई भी बता सकता है कि विभागीय जुर्माने के पैसे फॉरेस्ट गार्ड मांग रहा है या सीधे-सीधे गिरी और यमुना नदी के सीने को छलनी करने की कीमत।

वही जब इस बारे में डीएफओ कुणाल अंग्रीश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वन विभाग अधिकारी को रिश्वत ऑडियो मामले में ट्रांसफर किया गया है किंतु विभागीय जांच अभी जारी है।

कुल मिलाकर वन विभाग के उच्च अधिकारी इस रिश्वत कांड में ठोस कार्रवाई के बजाय लीपापोती कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है इस तरह के मामलों में यमुना और गिरी नदी में होने वाले अवैध खनन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा जोकि सीधे-सीधे प्रदेश सरकार के खजाने पर हाथ साफ करने जैसा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons