9.8 C
New York
Wednesday, November 18, 2026

सीएम सुक्खू ने बदले जयराम सरकार के निर्णय….पढ़िए किन निर्णयों पर होगी अब समीक्षा…

animal image

Ashoka Times…

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पिछली सरकार के अप्रैल माह के बाद के सभी निर्णय को नई सरकार की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फिलहाल रोक दिया है जिन पर पुनर्विचार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक अप्रैल से निर्णयों की समीक्षा

प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों को छोड़कर बाकी सभी विभागों, निगम व बोर्डों में सेवाविस्तार या पुनर्नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। पहली अप्रैल, 2022 से कैबिनेट मीटिंग में लिए निर्णयों की समीक्षा की जाएगी। सभी संस्थानों के निर्माण व स्तरोन्नत करने की अधिसूचना को डिनोटिफाइ कर दिया है। बोर्डों और निगमों, मंदिर समितियों सहित सहकारी संस्थाओं और अन्य समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नामित सदस्यों की नियुक्तियां तत्काल समाप्त कर दी है।

लाखों की ठगी का शिकार हुए युवक ने निगला जहर… मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुक्खू सरकार के अहम फैसले…

पूर्व सरकार में पहली अप्रैल, 2022 के बाद लिए निर्णय रद, होगा पुनर्विचार

शिक्षा, जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर भर्तियों की भी समीक्षा होगी

सरकारी मेडिकल कालेजों को छोड़ बाकी पुनर्नियुक्ति या सेवाविस्तार समाप्त

बोर्डों और निगमों, मंदिर समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्तियां भी रद

सभी संस्थान के निर्माण व स्तरोन्नत करने की अधिसूचना को डिनोटिफाइ किया

विश्वविद्यालयों, विभागों, बोर्डों व निगमों में चल रही भर्ती प्रक्रिया स्थगित

भर्ती प्रक्रियाओं पर रोक

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की जा रही भर्ती को छोड़कर सार्वजनिक विश्वविद्यालयों सहित राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों व निगमों और स्वायत्त निकायों में चल रही सभी भर्ती प्रक्रियाओं को स्थगित कर दिया है।

आदेश मेडिकल कालेजों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में की जा रही भर्तियों पर लागू नहीं होगी। जो तबादला आदेश जारी होने के बाद लागू नहीं हो सके हैं, वह यथावत रहेंगे।

शिक्षा, जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर की भर्तियों की समीक्षा होगी। कांग्रेस विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों को लेकर भाजपा सरकार पर एक विचारधारा विशेष से जुड़े लोगों को अधिमान देने का आरोप लगाती रही है। सरकार ने जल शक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग में ट्रेजरी को जारी होने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पर रोक लगा दी है।

मेडिकल कॉलेज में मरीजों को परोसे जा रहे खाने में कीड़े… 

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर… एक की मौत अन्य दो घायल 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles