Home / News / 30 वर्षीय युवक 258 ग्राम चिट्टे के साथ काबू… गिरफ्तार कर मामला दर्ज

30 वर्षीय युवक 258 ग्राम चिट्टे के साथ काबू… गिरफ्तार कर मामला दर्ज

30 वर्षीय युवक 258 ग्राम चिट्टे के साथ काबू… गिरफ्तार कर मामला दर्ज

Ashoka time’s…17 December

animal image

मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट(SIU) टीम ने शनिवार सुबह NH-21 चंडीगढ़-मनाली पर एक 30 वर्षीय युवक से 258 ग्राम हैरोइन(चिट्टा) बरामद किया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने बिलासपुर के बैरी क्षेत्र में बस से उतरना था, लेकिन युवक को नींद की झपकी आ गई और वह सुंदरनगर पहुंच गया।

animal image

मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की टीम हेड कांस्टेबल टेकचंद के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल रामजी दास, सिपाही चिराग, शंकर सिद्धार्थ और विजय कुमार NH-21 चंडीगढ़-मनाली पर सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस (HR-68B-2908) को जांच के लिए रोका गया।

इस दौरान बस में सवार 30 वर्षीय सुभाष चंद पुत्र सीता राम निवासी गांव धौनकोठी तहसील सदर जिला बिलासपुर से 258 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया किआरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons